फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mysterious death of a Jharkhand youth working in a house under construction, police engaged in investigation

Raipur: निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले झारखंड के युवक की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jan 2026 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Jan 2026 04:57 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि शुभम स्वर्णभूमि कॉलोनी स्थित एक अधूरे मकान में कारपेंटरी का काम करता था और वहीं अन्य श्रमिकों के साथ रह रहा था। सोमवार रात करीब 11 बजे के बाद से वह अचानक गायब हो गया था।

विज्ञापन
Mysterious death of a Jharkhand youth working in a house under construction, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के रामा वर्ल्ड कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शुभम राणा (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के देवघर का रहने वाला था और रायपुर में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुभम स्वर्णभूमि कॉलोनी स्थित एक अधूरे मकान में कारपेंटरी का काम करता था और वहीं अन्य श्रमिकों के साथ रह रहा था। सोमवार रात करीब 11 बजे के बाद से वह अचानक गायब हो गया था। मंगलवार सुबह जब साथी मजदूरों ने उसे कमरे में नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान निर्माणाधीन मकान के पास शुभम का शव पड़ा मिला, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था। यह दृश्य देखते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही शुभम के परिजन झारखंड से रायपुर पहुंचे। उन्होंने युवक की मौत को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि शुभम का किसी से विवाद नहीं था, ऐसे में इस तरह उसकी मौत समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शुभम के साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed