फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Murder of relations: Brother shot in Raipur; Death on the spot, made a video call to mother said - killed you

रिश्तों का कत्ल: रायपुर में भाई को मारी गोली; मौके पर मौत, मां को वीडियो कॉल कर कहा- छोटे को मार दिया

Tue, 27 Feb 2024 01:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 27 Feb 2024 01:57 PM IST
सार

रिश्तों का कत्ल! राजधानी रायपुर में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इसकी जानकारी अपने मां को वीडियो कॉल के माध्यम से दिया। घटना सुनकर मां एक घर से दूसरे घर तक दौड़ते हुए पहुंची, लेकिन बड़ा बेटा फरार हो गया था।

विज्ञापन
Murder of relations: Brother shot in Raipur; Death on the spot, made a video call to mother said - killed you
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिश्तों का कत्ल! राजधानी रायपुर में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इसकी जानकारी अपने मां को वीडियो कॉल के माध्यम से दिया। घटना सुनकर मां एक घर से दूसरे घर तक दौड़ते हुए पहुंची, लेकिन बड़ा बेटा फरार हो गया था। वहीं मृत बेटे को देखकर सहम सी गई और लिपटकर रोने लगी। मौके पर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार की रात लगभग 12 बजे रायपुर के सफायर ग्रीन फेस 2 हत्या की घटना सामने आई। काफी सालों से उनका परिवार केपिटल होम सड्डू में किराये से रहता आया है। दो साल पहले उसके पिता और दादी का देहांत उसी मकान में रहते हुवे हो गया था। इसी वजह से उस मकान के अलावा सफायार ग्रीन फेस 2 में मकान किराये पर लिए थे। इस मकान में दोनों भाई पियूष झा और पराग झा ही रहते थे। उसकी मां कभी-कभी उस मकान में आती-जाती थी। आरोपी पीयूष झा एमटेक की पढ़ाई किया है। उसका छोटा भाई पराग झा एमबीए किया है। दोनों मिलकर ड्रोन कैमरा बिक्री सप्लाई करने का काम  करते थे।
विज्ञापन


दोनों पी रखे थे शराब 
पियूष ने पुलिस को बताया कि वह बाहर गया हुआ था। घटना की रात लगभग 10 बजे बाहर से आया था। इस दौरान उसका छोटा भाई पराग घर पर ही था। पुरानी बातों को लेकर ताना देने लगा। पियूष ने उसे बताया कि वह शराब पी रखी थी। पराग ने भी शराब पीया था दोनों में बाहस बढ़ गई। इस दौरान पराग मुझे धक्का मारा। इसके बाद फिर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। झगडा यहीं खत्म नहीं हुआ। पियूष ने कबर्ड में रखा देशी पिस्टल से सिर पर गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया घटना को अंजाम 
उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले मेरा सगाई टूटा था इसके साथ ही काम में भी ठप था। इसके वजह से मैं पहले ही तनाव से गुजर रहा था, गुस्से की वजह से मैंने कबर्ड में रखा देशी पिस्टल जिसको मेरे भाई ने एक साल पहले बिहार से खरीदकर लाया था। उसे निकालकर पराग के ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लगी और वह वही गिर गया। मैं हड़बड़ा गया पश्चाताप भी हुआ। इसके बाद उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि उसने अपने छोटे भाई को मार दिया है, लेकिन उसने इसे मजाक समझा। इस दौरान पियूष ने अपनी मां को वीडियो  कॉल कर के दिखाया। इस दौरान उसकी मां सहम सी गई और बोली कि तू वही रुकना मैं अभी पुलिस को लेकर आती हूं। इस दौरान आरोपी डर गया और पिस्टल गोली, पराग का दोनों फोन, आई कार्ड, अपना दोनों फोन आदि ले कर हड़बड़ी में अपनी जीप गाड़ी को लेकर भाग निकला था। 


पुलिस के गिरफ्त में आरोपी 
घटना स्थल पहुंचकर युवकों की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान फरार पीयूष की तलाश शुरू कर दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस के कब्जे में आया। पुलिस ने तहकी कात के दौरान मौके से दो खाली खोके एक मेंगजीन, आरोपी पीयूष के कब्जे से एक जीप वाहन,एक देशी पिस्टल एक मैगजीन,17 जिन्दा कारतूस, मृतक पराग के दो फोन उसका आई कार्ड, आरोपी का दो  फोन आदि बरामद की। सफायर ग्रीन, थाना विधानसभा, जिला रायपुर निवासी पीयूष झा को गिरफ्तार कर ज्यूडीशियाल रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed