फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   murder in chhatisgarh

जज के सामने गिड़गिड़ाया आरोपी ..'मुझे फांसी दे दो'

Fri, 07 Feb 2014 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Feb 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
murder in chhatisgarh
"बड़े भाई की हत्या का लांछन लेकर मैं जीना नहीं चाहता, इसलिए मुझे मृत्युदंड की सजा दी जाए।" यह कहना था उस आरोपी का जिस पर बड़े भाई की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हुई इस हत्या में आरोपी ने आवेश में आकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन अब उसे दुख हो रही है। उसने अदालत में जज के सामने खूब गिड़गिड़ाया कि उसे मौत दे दी जाए।


लेकिन अदालत ने उसके अपराध को मृत्युदंड देने लायक नहीं माना और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप सिंह ठाकुर अपने बड़े भाई ईश्वर के घर गया था। ईश्वर की पत्नी सुलेखा बाई घटना के समय किचन में थी।

इसी बीच दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात ही बात में आवेश में आकर संदीप ने धारदार हथियार निकालकर कर बड़े भाई ईश्वर के सीने पर प्राणघातक हमला किया, जिससे तत्काल उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी संदीप को धारा 302 के तहत दोषी पाया गया। फैसले से पहले भी आरोपी ने अदालत से गुजारिश की कि उसे मृत्युदंड की सजा दी जाए।

लेकिन अदालत ने आरोपी को दफा 302 के तहत आजीवन कारावास और पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed