फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Santosh Pandey met Minister Anurag Singh Thakur to open Sports Academy in Kabirdham

Kabirdham : सांसद संतोष पांडेय ने मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से की मुलाकात, खेल अकादमी खोलने की मांग

Wed, 26 Jul 2023 04:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात कर कबीरधाम में  खेल अकादमी खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि  खेल के क्षेत्र में कबीरधाम जिले की अलग पहचान है। 
 

विज्ञापन
MP Santosh Pandey met Minister Anurag Singh Thakur to open Sports Academy in Kabirdham
सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कबीरधाम में खेलो इंडिया अकादमी खोले जाने का मांग पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे पत्र व उनसे चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि खेल के क्षेत्र में कबीरधाम जिले की अलग पहचान है। जिले में खेल प्रतिभा बहुत है। जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दक्ष हैं और प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। जिले में लगातार खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, उचित मंच प्रदान करने व उनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए कवर्धा में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेल अकादमी खोले जाने की आवश्यकता है। इससे खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा। सांसद पांडेय ने बताया कि खेल हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। केंद्र सरकार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed