फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   more than ten thousand women are missing in chhattisgarh

लापता बेटियों के इंतजार में पथराईं मां-बाप की आंखें

Thu, 04 Apr 2013 03:49 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
more than ten thousand women are missing in chhattisgarh

पूरे देश में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रही है। इनके खिलाफ अपराधों में भी कोई कमी नहीं आई है। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में पांच हजार से अधिक लड़कियां लापता हुई हैं तो दस हजार से अधिक महिलाओं का कोई सुराग नहीं है। इनके इंतजार में मां-बाप की आंखें पथरा गई हैं।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार राज्य में पिछले तीन सालों में 5622 लड़कियां गायब हुई हैं तो वहीं 10,712 महिलाएं लापता हैं। पुलिस को अब तक इनके बारे में कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


साल 2011-12 में सबसे अधिक गुमशुदगी दर्ज की गई। उस साल 1961 लड़कियां व 3822 महिलाएं गुम हुईं। जिसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक 922 लड़कियां व 1663 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग जिलें में 527 लड़कियां और 1565 महिलाएं गायब हैं। ऐसे ही नक्सल प्रभावित जिले सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव और जगदलपुर से भी महिलाएं व लड़कियां गायब हुई हैं। इनमें से कई महिलाएं व लड़कियों के माओवादियों के साथ शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।

कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग और कुछ इसे अच्छे काम धंधे का लालच देकर फंसाने का कारण मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed