{"_id":"6a8aea1b4e267577da0d5b8e","slug":"cm-sai-performed-rudrabhishek-in-the-month-of-sawan-wave-of-faith-surged-in-raipur-during-kanwar-yatra-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में शिवमय हुआ रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक; कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में शिवमय हुआ रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक; कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sun, 23 Aug 2026 06:10 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:10 PM IST
सार
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबी नजर आई। गुढ़ियारी के मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
विज्ञापन
भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबी नजर आई। गुढ़ियारी के मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सावन की शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। कांवड़ यात्रा आस्था, समर्पण और भक्ति की ऐसी परंपरा है, जिसमें शिवभक्त कठिन रास्तों पर पैदल चलकर पवित्र जल लेकर भगवान का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों का उत्साह और श्रद्धा हमारी सनातन संस्कृति की मजबूती को दर्शाता है।
मारुति मंगलम परिसर से हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। शिवभक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भगवान हटकेश्वरनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की प्राचीन शिव आराधना परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के साथ समाज में भाईचारे और समरसता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।