{"_id":"5d0f02308ebc3e063f175888","slug":"more-than-50-ied-blasts-imposed-by-maoists-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों द्वारा लगाए 50 से अधिक आईईडी ब्लास्ट, सड़क पर हुए छोटे-छोटे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों द्वारा लगाए 50 से अधिक आईईडी ब्लास्ट, सड़क पर हुए छोटे-छोटे गड्ढे
Sun, 23 Jun 2019 10:08 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 50 से अधिक आईईडी ब्लास्ट हो गए। घटना बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत झारखंड की सीमा से लगे निर्माणाधीन सबाग-पुनदाग रोड पर चुड़ैलडोड़ा के पास की है जहां शुक्रवार शाम ये आईईडी ब्लास्ट हुए।
विज्ञापन
विस्फोट से कच्ची सड़क पर एक लाइन से छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। कुछ ग्रामीण शनिवार सुबह जब उधर से गुजरे तब उन्होंने घटना की जानकारी दी। पुलिस का अनुमान है कि एक-एक किलो के आईईडी लगाए गए थे।
विज्ञापन
अच्छी बात ये रही कि विस्फोट की चपेट में कोई नहीं आया। पुलिस आशंका जता रही है कि शुक्रवार शाम हुई बारिश के दौरान गाज गिरने से आईईडी फटे होंगे।
बलरामपुर एसपी टीआर कोशिमा ने बताया कि ब्लास्ट की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। पहले भी इस सड़क और इससे लगे जंगल में नक्सली आईईडी विस्फोट कर चुके हैं।
विज्ञापन