{"_id":"6a630fd3d003495c6008e736","slug":"monsoon-will-remain-active-in-cgfor-next-5-days-with-rain-expected-in-northern-and-central-districts-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून, उत्तर और मध्य जिलों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून, उत्तर और मध्य जिलों में बारिश के आसार
Fri, 24 Jul 2026 12:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर फिलहाल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर फिलहाल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय पूर्व-पश्चिम शियर जोन के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है। इसी वजह से अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।