{"_id":"6a30db99d66889d17d022728","slug":"monsoon-slows-down-humidity-rises-in-chhattisgarh-alert-for-rain-and-strong-winds-for-the-next-five-days-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस; अगले पांच दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस; अगले पांच दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Tue, 16 Jun 2026 10:46 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:46 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। जून का आधा महीना गुजरने के बावजूद प्रदेश के मध्य हिस्सों में बारिश की रफ्तार सुस्त है और गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। जून का आधा महीना गुजरने के बावजूद प्रदेश के मध्य हिस्सों में बारिश की रफ्तार सुस्त है और गर्मी का असर अभी भी बरकरार है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में लोग उमस और बढ़ते तापमान से बेहाल हैं, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में द्रोणिका के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।