{"_id":"60fda617d974e600746cd083","slug":"monsoon-session-of-chhattisgarh-assembly-to-begin-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू, होंगी पांच बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू, होंगी पांच बैठकें
Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
सार
इस सत्र में कुल पांच बैठक होंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्र शेखर गंगराड़े ने शुक्रवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का 11वां सत्र सोमवार 26 जुलाई से प्रारंभ होकर शुक्रवार 30 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार यानी 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में कुल पांच बैठक होंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्र शेखर गंगराड़े ने शुक्रवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का 11वां सत्र सोमवार 26 जुलाई से प्रारंभ होकर शुक्रवार 30 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
वहीं प्रमुख सचिव ने बताया कि सत्र के दौरान सोमवार से शुक्रवार तक प्रश्नोत्तर काल होगा तथा अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं शुक्रवार 30 जुलाई को अंतिम ढाई घंटों के दौरान अशासकीय कार्य संपादित होंगे। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान कोविड-19 के संबंध में दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष के नेता धर्मलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा किसानों के लिए खाद और बीज की कमी, ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाएगी।
विज्ञापन