{"_id":"66fcd43459d02fddf00bbd5d","slug":"monsoon-has-started-leaving-chhattisgarh-chances-rain-in-southern-parts-now-temperature-has-started-rising-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हुई शुरू, दक्षिण भागों में बारिश के आसार, अब चढ़ने लगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हुई शुरू, दक्षिण भागों में बारिश के आसार, अब चढ़ने लगा पारा
Wed, 02 Oct 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:36 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम हो गई है। जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। अब तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि इस बीच प्रदेश के एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम हो गई है। जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। अब तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि इस बीच प्रदेश के एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गरज चमक के साथ हो रही बारिश की गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है। दरअसल, मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इन दिनों तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और 21 डिग्री उत्तर/ 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। दूसरी ओर एक द्रोणिका उत्तरी कोंकण से लेकर आंतरिक महाराष्ट्र से होते हुए उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही हल्की बादल के साथ धूप निकली हुई है। बारिश कम होने से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यही हाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी है। लोग उमस और गर्मी से परेशान है। हालांकि इस बीच प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर बारिश की गतिविधि कम होने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है।