फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Modi increased the importance of the art culture of Chhattisgarh says arun sav

Raipur : पद्म पुरस्कारों पर बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव- छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का मोदी ने बढ़ाया मान

Sun, 29 Jan 2023 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Modi increased the importance of the art culture of Chhattisgarh says arun sav
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन कलाकारों को एक साथ पद्म पुरस्कार के लिए चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सम्मान मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने तीनों कला साधकों को बधाई देते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध लोगों को काष्ठ कला सिखाकर उनकी नकारात्मक सोच को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का अद्भुत कार्य कर रहे काष्ठ शिल्पी अजय कुमार मंडावी, कला के क्षेत्र में डोमार सिंह कुंवर और पंडवानी के माध्यम से लोक चेतना जागरण में रत गायिका उषा बारले को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर  हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन महान कला विभूतियों को पद्म पुरस्कार से विभूषित करने के लिए चयनित किया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को वृहद स्तर पर मान्यता देकर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ वासियों को यह अनमोल उपहार दिया है। हमारे इन कलाकारों को पद्म पुरस्कार से राज्य के सभी कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ संस्कृति के बहुतेरे पद्म भारत के सामने हमारी कला संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed