फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mob Lynching CG: Mob attacked three youths on suspicion of cow smuggling, two dead, one injured

Mob Lynching CG: गौ तस्करी के शक में भीड़ ने तीन युवकों पर किया हमला, दो की मौत, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Jun 2024 08:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ तस्करी मामले में दो युवकों की मॉब लिंचिंग से मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच के लिए रायपुर से विशेष टीम पहुंची हुई है।

विज्ञापन
Mob Lynching CG: Mob attacked three youths on suspicion of cow smuggling, two dead, one injured
गौ तस्करी के शक में भीड़ ने तीन युवकों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ तस्करी मामले में दो युवकों की मॉब लिंचिंग से मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच के लिए रायपुर से विशेष टीम पहुंची हुई है। हादसा या हत्या मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। तीनों युवक उत्तर प्रदेश से हैं। एएसपी रायपुर ग्रामीण, डीएसपी क्राइम, सीएसपी माना, टीआई आरंग, टीआई मंदिर हसौद, साइबर सेल और फोरेंसिक की टीम जांच  कर रही है। 

विज्ञापन


मामला सात जून की है। ट्रक में गौ तस्करी की आशंका के चलते कुछ लोगों ने महासमुंद जिले के पटेवा क्षेत्र से वाहन का पीछा किया। महानदी पुल आने के बाद ट्रक को रोका गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और उसमें सवार दो लोगों को अज्ञात युवकों बेदम पीटा। ट्रक में सवार युवक पकड़े जाने के डर से पुल से महानदी में कूद गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जिस स्थान पर कूदे वहां पानी नहीं था और इसी के चलते युवकों के साथ ये घटना हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पर चांद मियां की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गुड्डू खान ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सद्दाम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक से 24 नग भैंस बरामद किया है, जिसमें दो की मौत हो चुकी है। बहरहाल मामले में एएसपी रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि, घटना में दो युवकों की मौत हुई है, एक गंभीर घायल है। लेकिन घायल युवक घटना के बारे में बताने की हालत में नहीं है। मृतकों के मौत की वजह के लिए बताया कि, अभी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। आने पर मौत की सही वजह का पता चलेगा। मामले में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि घटना की जांच के निर्देश दिये गए हैं। मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed