फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Vikram Mandavi said the BJP government is opening new liquor shops

Bijapur: विधायक विक्रम मंडावी बोले- भाजपा सरकार लोगों को परोस रही शराब, नई दुकानें खुलने से फैलेगी अव्यवस्था

Mon, 31 Mar 2025 08:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 08:38 PM IST
सार

विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र आवापल्ली, मद्देड़, कुटरू, नैमेड, गुदमा और गंगालूर सहित जिले के अन्य इलाकों में सरकार शराब की दुकानें खोलने जा रही है। इससे जिले में अव्यवस्था फैलेगी।

विज्ञापन
MLA Vikram Mandavi said the BJP government is opening new liquor shops
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब उस समय कांग्रेस की सरकार ने लोगों के लिए स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोलने के साथ साथ राज्य में विकास के काम किए थे। लेकिन अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तो भाजपा सरकार ने प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों को बंद कर नई शराब दुकानें खोलने में लगी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र आवापल्ली, मद्देड, कुटरू, नैमेड, गुदमा और गंगालूर सहित जिले के अन्य इलाकों में सरकार शराब दुकानें खोलनें जा रही हैं। इससे जिले में अव्यवस्था फैलेगी। कांग्रेस नेता और विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा के अपने चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में कहा गया था कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो शराब दुकानों को कम करने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा सरकार अब बीजापुर जिले के साथ साथ प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोलने जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में भी भाजपा सरकार ने बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोली थी और आने वाले नए वित्त वर्ष में 76 और नई शराब दुकानें खोलने जा रही हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। बीजापुर के विधायक अपने बयान में आगे कहा कि बड़े पैमाने पर बीजापुर जैसे क्षेत्र में और शराब दुकानें खोलने से जिले में अव्यवस्था फैलेगी इसलिए भाजपा सरकार को चाहिए कि अव्यवस्था को रोकने के लिए नए शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस ले, अन्यथा जिले में भाजपा सरकार द्वारा खोले जाने वाले नए शराब दुकान के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed