फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minor girl committed suicide after rape

रेप की शिकार किशोरी ने की खुदकुशी, कहानी सुन आप भी रोएंगे

Sun, 07 Jun 2015 05:30 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Minor girl committed suicide after rape

छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बलात्कार की शिकार किशोरी को कहीं भी न्याय नहीं मिला तो उसने दर्दनाक तरीके से अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया।

विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। जिसके बाद छात्रा ने जहर पीकर घर की छत से छलांग लगा दी। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर में ततीबंध क्षेत्र में किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही उसका परिवार यूपी के हमरीपुर से काम की तलाश में यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम दिलवाने के बहाने पडोसन ने कर दिया था सौदा

Minor girl committed suicide after rape

बताया जाता है कि किशोरी उस समय गायब हो गई थी जब उसकी पडोसन पूनम उसे काम दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गई। लेकिन 24 घंटे बाद लौटी किशोरी ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि पडोसन पूनम ने उसे एक व्यक्ति को मात्र 5 हजार रुपए में बेच दिया था, जिसने उससे बलात्कार किया।

किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे पहले जब वह गायब हुई थी परिजनों ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने थोड़ा इंतजार करने की बात कहते हुए कहा कि यह आम बात है जवान लड़के लड़कियां एक दो दिन के लिए अक्सर घर से गायब हो जाते हैं। ततीबंध निवासी नियाज खान ने बताया कि जब बीते गुरुवार को किशोरी 24 घंटे बाद अपने घर लौटी तो उसके बड़े भाई ने उसकी पिटाई की थी।

पुलिस ने बदनामी का डर दिखाकर नहीं दर्ज किया था मुकदमा

Minor girl committed suicide after rape

लेकिन किशोरी के पूरी बात बताने पर परिवार के लोग उसे लेकर मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस वालों ने परिजनों को इस बात का भी डर दिखाया कि रेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर किशोरी की बदनामी भी होगी और कोर्ट कचहरी के चक्‍कर भी काटने पड़ेंगे।

पुलिसवालों की इस धमकी के बाद परिजन किशोरी को लेकर वापस लौट आए। हालांकि इसके बाद भी परिजन मामले में मुकदमा दर्ज कराने के प्रयास में लगे हुए थे। नियाज ने बताया कि मामले में आरोपी महिला पूनम की भूमिका साफ नजर आ रही थी, लेकिन उसने इससे पूरी तरह पल्‍ला झाड़ लिया।

इस सबसे आहत किशोरी ने बीते शनिवार को जहर पीकर छत से छलांग लगा दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और 350 लोगों की भीड़ ने अमानका पुलिस स्टेशन का घेराव कर लिया।

पुलिस ने आरोपों को नकारा

Minor girl committed suicide after rape

रायपुर के एसपी बीएन मीना ने बताया कि किशोरी के साथ बलात्कार या उसके जहर खाने के बारे में तो पोस्टमार्टम के बाद ही ‌स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि उन्होंने किशोरी की हत्या की बात को पूरी तरह नकार दिया। कहा कि मामले में पुलिस की भूमिका की जांच करवाई जाएगी।

वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाले अमानका पुलिस थाने के इंस्पेक्टर संदीप चन्द्राकर ने बताया कि किशोरी के परिजन सामाजिक दबाव के चलते मुकदमा दर्ज करवाने में दुविधा में थे, पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरती।

उन्होंने माना कि किशोरी थाने में आई जरूर थी लेकिन सिर्फ यह सूचना देने के लिए की वह वापिस घर लौट आई। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed