फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minor dies and youth injured in tractor collision in Korba

Road Accident: नल जल योजना के तहत पाइप बिछा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, नाबालिग की मौत और युवक घायल

Thu, 17 Jul 2025 01:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

कोरबा में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Minor dies and youth injured in tractor collision in Korba
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंडीकछार टिनटिकिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में गौरव पोर्ते (17) की मौके पर मौत हो गई, जबकि विमल उर्रे (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक जॉन्डियर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल विमल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक गौरव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर नल जल योजना के तहत पाइप बिछाने के कार्य में लगा था और पास के गांव से पाइप खाली कर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


गौरव दसवीं कक्षा का छात्र था, जबकि घायल विमल ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों एक ही गांव और परिवार के थे और गहरे दोस्त थे। वे किसी काम से हरदीबाजार आए थे, जब यह हादसा हुआ। इस घटना से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed