फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minor abducted and married to UP youth

नाबालिग का अपहरण कर यूपी में बेचा

Fri, 23 May 2014 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
Minor abducted and married to UP youth

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक 13 साल की लड़की को बेचने और धोखे से शादी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अपनी बेटी की शादी में शामिल होने का झांसा देकर आजाद चौक इलाके के एक आदमी ने 13 वर्षीय एक किशोरी (बेटी की सहेली) को उत्तरप्रदेश ले जाकर बेच दिया।

इसका खुलासा होने पर किशोरी को बेचने के आरोपी, उसकी पत्नी और नाबालिग को खरीदकर विवाह करने वाले को आजाद चौक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चंद पैसों के लिए आरोपियों ने किशोरी को बेच दिया था।
विज्ञापन


13 वर्षीय किशोरी को रामस्वरूप सिंह और उनकी पत्नी दुलारी सिंह बांदा जिले के अपने गांव ले गए थे। किशोरी और आरोपी की बेटी दोनों सहेली हैं। उन्होंने किशोरी के मां-बाप को बताया था कि उनकी बेटी की गांव में शादी है। वे अपनी बेटी को साथ में भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के मां-बाप ने उनके साथ अपनी बेटी को भेज दिया, लेकिन सप्ताहभर बाद भी वे वापस नहीं आए। पुलिस ने बताया कि रामस्वरूप अपनी पत्नी के साथ मिलकर वहां अपने रिश्तेदार सहस सिंह की मदद से गांव में रहने वाले नागेन्द्र सिंह से किशोरी का सौदा कर लिया।


पैसा मिलते ही आरोपियों ने नागेन्द्र के साथ उसकी शादी करा दी। पुलिस ने चारो आरोपी को हिरासत में लेकर रायपुर ले आई है। आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। किशोरी का कितने में सौदा किया गया था। अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed