फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister TS Singhdev was seen dancing in the campaign of sister Asha Kumari in Himachal

Ambikapur: बहन के प्रचार में थिरकते दिखे मंत्री टीएस सिंहदेव, हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशी हैं आशा कुमारी

Sat, 05 Nov 2022 03:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अंबिकापुर
अमर उजाला ब्यूरो, अंबिकापुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Nov 2022 03:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी सिंहदेव नौवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Minister TS Singhdev was seen dancing in the campaign of sister Asha Kumari in Himachal
हिमाचल में डांस करते मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में अपनी बहन आशा देवी के लिए प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्थानीय लोक कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उनकी बहन वहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान रिकार्ड किया गया उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी सिंहदेव नौवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोक नर्तक दलों के साथ मिलकर डांस किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टीएस सिंहदेव का छात्र जीवन हिमाचल प्रदेश में बीता है और उन्होंने वहीं से शिक्षा प्राप्त की है। स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य व गीतों से बखूबी वाकिफ हैं। छत्तीसगढ़ में साधारण कुर्ता पजामा पहनने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वहां नीली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। सामान्य तौर पर उनका यह गेटअप भी यहां नहीं दिखता। सिंहदेव ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed