फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Shyam Bihari Jaiswal and Women and Child Development Minister Lakshmi took charge on New Year

CG News: नए साल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी ने संभाला पदभार

Mon, 01 Jan 2024 05:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

आज नये वर्ष पर जहां मंदिरों में लोग पूजापाठ कर अपने और अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी और छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री नये साल पर पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किए।

विज्ञापन
Minister Shyam Bihari Jaiswal and Women and Child Development Minister Lakshmi took charge on New Year
नए साल पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी ने संभाला पदभार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आज नये वर्ष पर जहां मंदिरों में लोग पूजापाठ कर अपने और अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी और छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री नये साल पर पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किए। इस क्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। 

विज्ञापन




इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, संचालक स्वास्थ्य सेवायें जेपी मौर्य, आयुष विभाग की संचालक नम्रता गांधी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने पहले ही दिन ली विभागीय बैठक
इसके बाद जायसवाल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले भी मौजूद रही।जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नर्सिंग होम एक्ट को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश 
स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि वे शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने नर्सिंग होम एक्ट को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के लिखे बिना दर्द निवारक दवाओं की बिक्री पर भी सख्ती से कार्यवाही करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल एनीमिया कार्यक्रम, सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। 




महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने संभाला पदभार
दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी नये साल के पहले दिन मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाला। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, संचालक दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की, इस संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed