फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister inaugurated the mega health camp will get the benefit of better health facilities in Balrampur Ramanu

बलरामपुर रामानुजगंज: मंत्री ने मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

Sat, 21 Jun 2025 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Minister inaugurated the mega health camp will get the benefit of better health facilities in Balrampur Ramanu
मंत्री ने मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र वासियों एवं जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार अपने ही जिले में प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन


इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष  ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  पुष्पा नेताम, जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मेगा स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। योग हमें निरोग बनाता है, इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिले की भौगोलिक चुनौतियों को दर्शाते हुए कहा कि अंतिम छोर में बसा बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पहाड़ों एवं वनांचलो से घिरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दूरस्थ एवं सुदूर क्षेत्रों में गांव बसे हुए हैं। इन्हीं गांवों के लोगों के लिए यह विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। गांव के लोग आर्थिक समस्या और दूरी के कारण गंभीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते हैं, उनके लिए प्रशासन एवं दिन हीन समिति के संयुक्त प्रयास से ऐसी व्यवस्था की गई है कि विशाल स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से बेहतर उपचार सुविधा मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed