फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minimum temperature starts falling in Chhattisgarh, Balrampur remains the coldest area

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू, बलरामपुर रहा सबसे ठंडा इलाका

Thu, 16 Jan 2025 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Jan 2025 10:48 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Minimum temperature starts falling in Chhattisgarh, Balrampur remains the coldest area
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही 18 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं उत्तरी भागों के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज इलाके के कुछ हिस्सों में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा बढ़ने लगा है, जिससे ठंड में कमी आई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में और कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज बुधवार को रायपुर में मौसम हल्की बादल छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed