{"_id":"67ee479e27434c22c406267d","slug":"mineral-department-confiscated-three-trucks-involved-in-illegal-sand-mining-in-bemetara-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बेमेतरा में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, खनिज विभाग ने तीन हाईवा किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बेमेतरा में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, खनिज विभाग ने तीन हाईवा किए जब्त
Thu, 03 Apr 2025 02:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:07 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए। ये वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे।
विज्ञापन
हाईवा जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमेतरा जिले में अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सख्ती जारी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए। ये वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए वाहनों में CG 25 P 8118 (मालिक – सिद्दीकी खान), CG25 M 2229 (मालिक – प्रतीक सिंघानिया) और CG04 PD 1063 (मालिक – दिनेश यदु) शामिल हैं।
विज्ञापन
इन वाहनों को पटका व बसनी-राका गांव के पास पकड़ा गया और बेमेतरा थाने में रखा गया है। इसके अलावा, डगनिया शिवनाथ नरी घाट पर अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं मिला। कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन के परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने खनिज व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। बता दें कि बेमेतरा जिले से शिवनाथ नदी गुजरती है। इसी नदी में रेत खनन किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिलती रही है। इस नदी के सरंक्षण को लेकर जिले में एक भी रेत घाट की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। इसके बाद भी कई जगह पर रेत खनन किया जाता है।
विज्ञापन