फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   middle aged man dead body was found after four days in naxalite area in kabirdham

बेटी-दामाद से मिलने गए अधेड़ की मिली लाश: चार दिन से था लापता, परिजन बोले- हत्या हुई; 10 दिन में मिला तीसरा शव

Sun, 09 Apr 2023 12:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 12:30 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी मर्ग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। यह पूरा जंगल नक्सल प्रभावित इलाके में आता है। ऐसे में हादसे को लेकर संशय है। 

विज्ञापन
middle aged man dead body was found after four days in naxalite area in kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल में एक अधेड़ का सड़ा-गला शव मिला है। अधेड़ अपने बेटी-दामाद से मिलने के लिए गया था। इसके बाद चार दिन से लापता था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि अधेड़ की हत्या की गई है। जिस जंगल में अधेड़ का शव मिला है, वहां पिछले 10 दिनों में यह तीसरी लाश है। इससे पहले दो लोगों का शव फांसी से लटका हुआ मिला था। मामला तरेगांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बोदलपानी निवासी सुंदर गोड़ तीन अप्रैल को अपने बेटी और दामाद से मिलने बाहपानी गांव गया था। इसके बाद वहां से वापस अपने घर के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। इसके बाद सात अप्रैल को जंगल से लकड़ी काटकर लौट रहे ग्रामीणों ने वहां एक सड़ा-गला शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव बरामद किया और पहचान कराई। इससे पता चला कि शव सुंदर गोड़ का ही था। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि सुंदर गोड़ की हत्या की गई है। उनका कहना है कि सुंदर पैदल ही घर लौट रहा था, ऐसे में हादसे का शिकार नहीं हो सकता। किसी जंगली जानवर के भी वहां हमला करने के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी मर्ग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। यह पूरा जंगल नक्सल प्रभावित इलाके में आता है। ऐसे में हादसे को लेकर संशय है। पुलिस इस मामले में सुंदर के बेटी और दामाद से भी पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed