फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MEMU train Engine failure at Sarona Railway station raipur Chhattisgarh

सरोना में 3 घंटे तक खड़ी रही मेमू: रेल यात्रियों ने काटा बवाल, तो रेलवे की उड़ी नींद, भेजनी पड़ी दूसरी गाड़ी

Mon, 26 Jun 2023 02:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 02:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रेल यात्री बीते एक साल से लगातार परेशान चल रहे हैं। कभी ट्रेन रद्द कर दी जा रही है तो कभी ट्रेनों का रुट बदल दिया जा रहा है। इस वजह से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की लचर व्यवस्था से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
MEMU train Engine failure at Sarona Railway station raipur Chhattisgarh
सरोना में परेशान होते रहे रेलवे यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रेल यात्री बीते एक साल से लगातार परेशान चल रहे हैं। कभी ट्रेन रद्द कर दी जा रही है तो कभी ट्रेनों का रुट बदल दिया जा रहा है। इस वजह से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की लचर व्यवस्था से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। रविवार की शाम को भी इसी तरह की समस्या देखने को मिली। सरोना रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इस वजह से तीन घंटे तक यात्री हलाकान होते रहे।

विज्ञापन




यात्रियों ने रेलवे की इस खराब व्यवस्था पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान स्टेशन और ट्रेन के स्टाफ से लोगों ने जमकर बहसबाजी की। काफी देर तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। यात्रियों के हल्ला मचाने पर बाद में दूसरी ट्रेन भेजकर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। बताया जाता है कि रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रविवार की शाम रायपुर से रवाना होकर शाम 5:3 बजे सरोना रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान अचानक इंजन में खराबी आ गई। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आनन-फानन में बनाने की कोशिश की पर सुधार नहीं हो सका। 
विज्ञापन




रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से डोंगरगढ़ जा रही लोकल ट्रेन के इंजन में अचानक कोई तकनीकि दिक्कत आ गई थी। इस वजह से तीन घंटे ट्रेन सरोना स्टेशन पर खड़ी रही। दूसरी लोकल ट्रेन से दुर्ग के यात्रियों को भेजा गया। फिर यहां से आगे जाने वाले यात्रियों को ओडिशा के झारसुगुड़ा से गोंदिया जाने वाली ट्रेन से रवाना किया। बता दें कि 15 दिन पूर्व भी सरोना स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed