फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Married woman found hanging in house at raipur chhattisgarh

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ड्यूटी पर गया था पति, मामला संदेहास्पद, पुलिस कर रही जांच

Fri, 09 Jun 2023 07:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

राजधानी रायपुर एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के घर से जाने के बाद फांसी के फंदे पर पत्नी की लाश लटकी मिली। मामला अशोकनगर गुढ़ियारी थाने क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी बच्चे समेत किराए के मकान में रहते थे।

विज्ञापन
Married woman found hanging in house at raipur chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के घर से जाने के बाद फांसी के फंदे पर पत्नी की लाश लटकी मिली। मामला अशोकनगर गुढ़ियारी थाने क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी बच्चे समेत किराए के मकान में रहते थे। सूचना पर पुलिस ने शव की पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। मौत का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतका का पति दिलीप त्रिपाठी किसी निजी संस्थान में काम करता है। वह सुबह ड्यूटी के लिय घर से निकल गया था। इसके बाद महिला घर में खुद अकेली पाकर फांसी के फंदे पर लटक गई। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम घटना स्थल में पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। टीम ने रूम में तलाश ली, जिससे सुसाइड नोट या कोई और जानकारी नहीं मिली है। बताया जाता है कि दंपति की शादी को 7 साल हो गए हैं। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed