फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoist supply Network Busted in Chhattisgarh Nine held Explosive Materials seized

Maoist supply Network: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को विस्फोटक मुहैया कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, नौ लोग गिरफ्तार, सामग्री जब्त

Sat, 02 Jul 2022 04:32 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)।
पीटीआई, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Jul 2022 04:32 AM IST
सार

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को बस्तर जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र के बस्तरनार-काकलूर मार्ग पर उस समय पकड़ा गया जब उग्रवादियों को खेप की आपूर्ति की जा रही थी।

विज्ञापन
Maoist supply Network Busted in Chhattisgarh Nine held Explosive Materials seized
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े पश्चिम बंगाल के एक 51 वर्षीय व्यक्ति सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से विस्फोटकों में प्रयुक्त सामग्री को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को बस्तर जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र के बस्तरनार-काकलूर मार्ग पर उस समय पकड़ा गया जब उग्रवादियों को खेप की आपूर्ति की जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान कोसो उर्फ कोसा कवासी (32), रामेश्वर पुजारी (43), अनंत राम जायसवाल (31), बालसिंह तामू (27), बबलू मरकाम (22), मंगलू राम (35), पश्चिम बंगाल के निवासी कृष्णा प्रसाद साव (51) और बस्तर जिले के निवासी उजोर बेड़ता (25) और मनीराम (30) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादी अपने आपूर्ति नेटवर्क के माध्यम से कोडेनार क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ प्राप्त करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद बस्तरनार-काकलूर मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस दल ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को संदेहास्पद सामान लेनदेन करते देखा और घेराबंदी कर नौ लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि उनके पास से एक एसयूवी, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के अलावा विस्फोटक सामग्री नौ बूस्टर 83 एमएम, कार्डेक्स वायर दो बंडल, 13 डेटोनेटर, 3.5 मीटर सेफ्टी फ्यूज और 31 डेटोनेटर-असेंबल एक्सेल तार जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।


सुंदरराज ने बताया कि जब पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि बीजापुर में सक्रिय नक्सलियों को सुरक्षा बल के खिलाफ उपयोग करने के लिए विस्फोटक सामग्री की आवश्यकता थी। इस दौरान बीजापुर के जांगला क्षेत्र में सक्रिय माओवादी सदस्यों का संपर्क उजोर बेदता और कृष्णा प्रसाद साव से हुआ। दोनों ने माओवादियों को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने का वादा किया। जब वह माओवादियों को विस्फोटक सामाग्री दे रहे थे, तब पुलिस दल ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed