फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoist attack on Congress

'छत्तीसगढ़ में हुआ नक्सली हमला राजनीतिक साजिश'

Wed, 26 Jun 2013 02:03 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Jun 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
Maoist attack on Congress

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हुआ नक्सली हमला राजनीतिक साजिश का एक हिस्सा है।

विज्ञापन


जयराम रमेश 25 मई को हुए नक्सली हमले के एक महीने बाद जगदलपुर की श्रृद्धांजलि सभा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देना चाहती इसलिए परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा न देकर जानबूझ कर हमला करवाया गया है।
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस इस हमले से डरने वाली नहीं है। हम लड़ेंगे और राजनीतिक प्रक्रिया के तहत इस लड़ाई को जनता के बीच ले जायेंगे।

उन्होंने मांग की कि नक्सल प्रभावित इलाके के कांग्रेसी नेताओ को राज्य सरकार पूरी सुरक्षा दे।

आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियो से वार्ता किससे हो, यह अभी तक नक्सलियो की ओर से स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने कहा कि सिर्फ विकास और सुरक्षा से नक्सलवाद दूर नहीं होगा बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में विचारधारा से लड़ने  के लिए विकास के साथ-साथ राजनीतिक प्रक्रिया को भी मजबूत बनाना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के सरकार को सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे देश के सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

लेकिन जितने खराब हालात दक्षिण छत्तीसगढ़ में हैं ऐसे हालात कहीं नहीं हैं। यहां के 6-7 हजार वर्ग किलोमीटर इलाके पर नक्सलियों ने एक तरह से कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed