फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Many programs in Science College ground raipur from 1 to 3 May

रायपुर: साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 मई तक कई बड़े कार्यक्रम, रोज जुटेगी 50 हजार की भीड़!, ये है रूट प्लान

Sun, 30 Apr 2023 05:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 05:42 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहली बार 1 से 3 मई तक कई भव्य कार्यक्रम होंगे। श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग और नगर सेना और कृषि विभाग का सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने आवागमन के लिए रूट प्लान बनाए हैं।

विज्ञापन
Many programs in Science College ground raipur from 1 to 3 May
साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में कार्यक्रम तैयारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहली बार 1 से 3 मई तक कई भव्य कार्यक्रम होंगे। श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग और नगर सेना और कृषि विभाग का सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने आवागमन के लिए रूट प्लान बनाए हैं। विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन




सम्मेलन कार्यक्रम 1 से 3 मई तक चलेगी। 1 मई को श्रम विभाग, 2 मई को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग और 3 मई को नगर सेना एवं कृषि विभाग का सम्मेलन होगा। इसमें सुगम यातायात व्यवस्था  के लिए पुलिस ने रूट प्लान बनाए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आपातकालीन वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से रोजाना लगभग  50 हजार संख्या में लोग आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए आवागमन के लिए सुगम-सुरक्षित यातायात व्यवस्था की गई है। रेल पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर रूट और पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की है। 
विज्ञापन


ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था 

  • महासमुंद, बलौदाबाजार , गरियाबंद और धमतरी मार्ग से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था पचपेड़ी नाका चौक - भांठागांव ओवरब्रिज - कुशालपुर ओवरब्रिज - रायपुरा ओवरब्रिज - सरोना चौक से राइट साइड सर्विस रोड से पुराना आमानाका थाना होकर - कांगेर वैली अकैडमी के सामने से एनसीसी मैदान में पार्किंग कर कार्यक्रम स्थल में जा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दुर्ग भिलाई , राजनांदगांव से आने वाले लोगों के लिए  पार्किंग व्यवस्था टाटीबंध चौक - मोहबा बाजार चौक - यूनिवर्सिटी गेट के सामने से बस डिपो और एनआईटी में पार्किंग कर यूनिवर्सिटी गेट से कार्यक्रम में जा सकते हैं। 
  • बिलासपुर, कबीरधाम और बेमेतरा मार्ग से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था भनपुरी तिराहा -  रिंग रोड नंबर 2-  टाटीबंध चौक- महोबा  बाजार चौक-  यूनिवर्सिटी गेट के सामने से बस डिपो या एनआईटी में अपना वाहन पार्क कर यूनिवर्सिटी गेट से प्रवेश करेंगे।
  • रायपुर शहर से कार्यक्रम में जाने वाले लोगों के लिए जय स्तंभ चौक- आमापारा -आश्रम तिराहा - आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने से- एनआईटी तिराहा होकर एनआईटी में अपना वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।
  • मीडिया विभाग के लिए पार्किंग व्यवस्था हॉस्टल चौक से प्रवेश कर साइंस कॉलेज हॉस्टल नं. 3  के सामने वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पैदल प्रवेश करेंगे।
  • जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और आपातकालीन वाहनों के लिए कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी, मंत्रीगण और अधिकारी गण के वाहनों का पार्किंग ऑडिटोरियम पार्किंग होगा। वीआईपी के लिए मार्ग रायपुरा चौक से ठाकुर बार - रोहिणी पुरम गोल चौक से हॉस्टल चौक होकर कार्यक्रम स्थल तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed