{"_id":"a36074f554b0dc67a46883f10415584a","slug":"man-who-married-300-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े की हद: 47 की उम्र में कर ली 300 शादियां!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े की हद: 47 की उम्र में कर ली 300 शादियां!
दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोग जिंदगी में दूसरी या तीसरी शादी करते हैं, या उन्हें मजबूरन ऐसा करना पड़ता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शख्स अब तक 300 शादियां कर चुका है।
विज्ञापन
उम्र 47 साल और शादियां 300 बार! शायद आप चौंक गए हों? लेकिन पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका पेशा फर्जी शादियां कर पैसे कमाना है।
विज्ञापन
वह राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर समेत अन्य जिलों की अदालतों में फर्जी नाम और पहचान के आधार पर शादियां करता था।
विजय गजभिए अब तक ऐसी ही 300 शादियां कर चुका है। अंतरजातीय विवाह से मिलने वाली सरकारी मदद में से दस हजार रुपए वह खुद रखता और पांच हजार रुपए लड़की और बाकी मददगार सरकारी बाबुओं को दे देता था।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट के प्रमाण-पत्र को फाड़कर फेंक देता था। लड़की भी रफूचक्कर हो जाती।
विजय के पास से राजनांदगांव के अलावा रायपुर और दुर्ग कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की सील पुलिस ने उसके घर से बरामद किए हैं।
मिलते हैं 50 हजार रुपए
अंतरजातीय विवाह योजना के तहत 25 हजार रुपए दिए जाते थे। इस साल से राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। शादी के लिए लड़का या लड़की में से किसी एक को अनुसूचित जाति का होना चाहिए। एक माह तक दावा-आपत्ति लेने के बाद शादी कराई जाती है।