फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Man stabs youth after minor dispute in Raigarh

Raigarh: मामूली विवाद में शख्स ने युवक को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 09:07 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Dec 2024 09:07 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली विवाद के बाद एक शख्स ने युवक को चाकू मार दी। इस दौरान वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Man stabs youth after minor dispute in Raigarh
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुटमिल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक के पेट में धारदार चाकू से वार करते हुए उसे घायल कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रूबी सारथी (29) ने बताया कि वह निगम कॉलोनी बजरंग पारा में रहती है। बीती रात उसने अपने मोहल्ले के ही एक युवक सोनू चौहान को घर सामान लेने के लिए भेजा था। उसी समय मिटठुमुडा मोहल्ले का लोकेश चौहान आया और सोनू चौहान और लोकेश चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर लोकेश चौहान ने सोनू चौहान को अश्लील गाली-गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए पेट के बाईं तरफ चाकू मर दी।

विज्ञापन

 

चाकू के वार से घायल युवक जमीन पर गिरकर लहूलुहान हालत में तड़पने लगा, जिसे मोहल्ले वासियों ने तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बहरहाल महिला की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed