फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   man lost his two and a half lac in marriage fraud

शादी का झांसा देकर युवक से लूटे ढाई लाख

Tue, 14 May 2013 07:23 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
man lost his two and a half lac in marriage fraud

छत्तीसगढ़ में एक युवती ने टिकरापारा में कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले एक युवक को शादी का झांसा देकर तीन माह में करीब ढाई लाख रुपए लूट लिए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं जब युवक ने रुपए मांगे तो बलिया बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की गई।

युवक ने टिकरापारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 24 वर्षीय युवक मिट्ठू सिन्हा पुत्र राजा रंजीत प्रसाद की रिपोर्ट पर 20 वर्षीय कुमारी सुमन शाह पुत्री स्व. लल्लन शाह के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती उत्तर प्रदेश के बलिया से रायपुर आई थी। मामले की शुरूआत फरवरी में हुई थी। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक अपने किसी रिश्तेदार के घर आई युवती ने पहले युवक से जान पहचान बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में मिलना जुलना और बढ़ने लगा। इसी दौरान आरोपी युवती ने धोखे से युवक का एटीएम कार्ड ले लिया। युवक को बाद में पता चला की एटीएम से 80 हजार निकाल लिए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान युवती युवक से शादी का वादा करती रही। फिर युवती ने नौकरी का बहाना करके युवक से डेढ़ लाख रुपए भी लिए।

बाद में पता चला कि युवती बलिया लौट गई है। तब युवक ने आरोपी युवती से फोन कर रुपए वापस मांगे। युवक का आरोप है कि युवती ने उसे बलिया बुलाकर अपने रिश्तेदारों ने पिटाई कराई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।

पुलिस जांच के अनुसार युवती ने नकदी रकम खुद नहीं ली बल्कि उसने दूसरे युवकों के नाम पर कई खातों में रुपए जमा कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed