{"_id":"660984e02c9fd96c7405e77b","slug":"man-dies-after-being-hit-by-goods-train-in-korba-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: मालगाड़ी की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: मालगाड़ी की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त
Sun, 31 Mar 2024 09:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:14 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही शव की शिनाख्त में भी पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
टीपी नगर और सीएसईबी के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। कई हिस्सों में उसकी लाश इधर-उधर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बताया जा रहा है कि युवक की मौत मालगाड़ी के पहिए के नीचे कट जाने के कारण हुई है। घटना के बाद देखते ही देखते राजगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच में है। बालको की ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से टीपी नगर स्थित रेलवे ट्रैक के पास यह हादसा हुआ है। व्यक्ति रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। लोगों को लगा कि क्रॉस करके दूसरी तरफ जाने वाला है, लेकिन अचानक से मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं उसने आत्महत्या की है, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सीएसईबी चौकी पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। मृतक के पास से किसी प्रकार का कुछ बरामद नहीं हुआ है। शर्ट और पेंट पहने हए था, जिसके आधार पर पहचान कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, यह अभी जांच का विषय है फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन