फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   man cut his throat because god not meat

भगवान नहीं मिले तो काट लिया खुद का गला

Fri, 29 May 2015 01:20 PM IST
Updated Fri, 29 May 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
man cut his throat because god not meat

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जहां भगवान न मिलने से क्षुब्ध एक युवक ने खुद का गला काटकर जान देने का प्रयास किया। युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामला जगदलपुर से सटे गांव परउगुडा का है। जहां किसान रुद्रनारायण के 28 वर्षीय पुत्र जोगेन्द्र के मन में अचानक भगवान से मिलने की इच्छा जाग उठी। इसके बाद सुबह स्नान करते ही जोगेन्द्र गांव के शिव मंदिर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके बाद वहीं उसने ओम नमः शिवाय का जाप करना शुरू कर दिया। जोगेन्द्र कई घंटे तक इसी तरह भगवान के नाम का जाप करता रहा। मंदिर आते-जाते लोगों ने उसे देखा तो नजरअंदाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान से मिलने के मंदिर में कई घंटे किया जाप

man cut his throat because god not meat

कई घंटे बीतने के बाद वह और जोर-शोर से जाप करने लगा। वह चाहता था कि भगवान उसे दर्शन दें लेकिन जब कई घंटे तक भी जाप करने के बाद भी उसकी मुराद नहीं हुई तो उसका सब्र जवाब दे गया।

उसने गुस्से में अपना गला काट दिया। यह नजारा देख वहां खड़े लोगों के होश उड़ गए। वो भागकर मौके पर पहुंचे और उसे अस्‍पताल ले गए।

इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गई। आनन फानन में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed