{"_id":"5fcf1df88ebc3ecf83705044","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-off-from-electric-tower-in-chhattisgarh-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: टावर पर चढ़कर मूक-बधिर युवक ने लगा दी छलांग, बीस घंटे तक हवा में लटका रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: टावर पर चढ़कर मूक-बधिर युवक ने लगा दी छलांग, बीस घंटे तक हवा में लटका रहा शव
Tue, 08 Dec 2020 12:37 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक मूक-बधिर युवक ने बिजली के टावर से कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि टावर से छलांग लगाने के दौरान युवक हाइटेंशन लाइन में फंस गया और करंट की चपेट में आ गया। इसके चलते युवक की लाश करीब 20 घंटे तक हवा में ही लटकी रही। इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने हाईटेंशन लाइन से करंट बंद कराया, जिसके बाद टावर से शव को उतारा गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।
जानकारी के मुताबिक, युवक कांकेर के चावड़ गांव का रहने वाला था और युवक का नाम देवनांग उइके था। देवानंद अपने परिवार के लोगों के साथ नैमेड़ आया था। रविवार को वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। इसके कुछ समय बाद वह गांव के पास में ही लगे 132 केवी के टावर पर चिपका हुआ मिला। देवानंद वहां कैसे पहुंचा और हादसे का कैसे शिकार हुआ, इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

मुश्किल से उतारी गई युवक की लाश
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तमाम जद्दोजहद के बाद सोमवार को पुलिस ने युवक की लाश को उतारा गया। पुलिस ने बताया कि लाश उतारने के लिए उन्हें 132 केवीए की लाइन को बंद करवाना पड़ा, जो तुरंत बंद करना संभव नहीं था। लाश को टावर से उतारने के लिए अफसरों को लाइन बंद करने में 20 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन