फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev Satta App: Raipur police arrested 14 bookies from 6 states, transactions worth crores from 500 A/c

महादेव सट्टा: रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; 6 राज्यों के 14 सटोरिए अरेस्ट, 500 खाते से करोड़ों का लेन-देन

Wed, 16 Apr 2025 10:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 10:01 PM IST
सार

Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस को महोदव सट्टा एप पैनलों से ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Mahadev Satta App: Raipur police arrested 14 bookies from 6 states, transactions worth crores from 500 A/c
सटोरियों को लेकर जानकारी देती रायपुर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस को महोदव सट्टा एप पैनलों से ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 6 राज्यों के  8 अंतर्राज्यीय सहित कुल 14 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। महादेव एप के पैनलों से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने झारखण्ड के तीन, मध्य प्रदेश के दो, पंजाब का एक , यूपी का एक, बिहार का एक और  छत्तीसगढ़ के छह सटोरियों समेत कुल 14 सटोरियों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन पैनल एल 95 लोटस, लोटस 651 और लोटस 656 के संचालनकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों के सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने कराने के लिये  संबंधित बैंको को खत लिखा जा रहा है। सटोरियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी का अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सटोरियों के कब्जे से 67 नग मोबाइल फोन, 8 नग लैपटॉप, 4 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 नग सिक्योरिटी कैमरा, 4 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब को जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





आई.पी.एल. क्रिकेट मैच - 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 17 प्रकरणों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 72,27,700/- रूपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्यवाही कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।


सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। 


कोलकाता से पकड़े गये आरोपी- 
  1. पंकज वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक    सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
  2. रवि सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
  3.  रोशन कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।
  4. प्रतीक सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
  5. संदीप अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।
  6. अंकुल मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना     मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  7. दीपांशु गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  8. ताज्जु मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता - शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर     हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग। 




गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी- 
  1. कुशल साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  2.  जीत सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग। 
  3. सूजल रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता - ओम अस्पताल के पास     चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।
  4.   अनुराग डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।
  5. हरदीप सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  6. भानू सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना     सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed