{"_id":"68a994fb53fe54db1c0e7ed8","slug":"mahadev-satta-app-case-kingpin-saurabh-chandrakar-and-ravi-uppal-pleaded-for-cancellation-of-warrant-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव सट्टा एप केस: सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने वारंट रद्द करने की लगाई गुहार, 3 महीने की मोहलत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव सट्टा एप केस: सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने वारंट रद्द करने की लगाई गुहार, 3 महीने की मोहलत मांगी
Sat, 23 Aug 2025 03:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 23 Aug 2025 03:46 PM IST
सार
ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप के संचालकों में खलबली मच गई है। सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर अपने खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप के संचालकों में खलबली मच गई है। सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर अपने खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) रद्द करने की मांग की है। दोनों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अदालत से तीन महीने की मोहलत भी मांगी है और इस अवधि में पेश होने का आश्वासन दिया है।
विशेष न्यायालय ने बीते दिनों दोनों आरोपियों के पेश न होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले दोनों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।
ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी इस बार भी शर्तों के साथ पेशी की बात कर रहे हैं, जिस पर अदालत भविष्य में निर्णय लेगी। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को तय की गई है।