{"_id":"65efe6eab834cda24b07657d","slug":"madhya-pradesh-cm-dr-mohan-yadav-visit-to-chhattisgarh-will-participate-in-many-programs-in-rajnandgaon-and-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर पहुंचे एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव: वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया स्वागत, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर पहुंचे एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव: वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया स्वागत, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Tue, 12 Mar 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:54 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर वित्तमंत्री ओपीचौधरी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर वित्तमंत्री ओपीचौधरी ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रातिनिधियो ने भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टी के नेताओं का दौरा भी तेज हो गया है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 12 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम प्लेन से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एअरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर के लोकल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर स्थित मौलश्री विहार में 11:20 बजे लोकल प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्मक परिसर में पहुंचेंगे। लगभग दोपहर दो बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा राजनंदगांव पहुंचेंगे। वहीं राजनांदगांव में कई जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी हेलीपैड में पहुंचेंगे। दोपहर 3:45 बजे डोंगरगढ़ स्थित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4:40 बजे मानस भवन दुर्ग में यादव समाज के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगे।