{"_id":"6a215928a3d114cfde03b4d9","slug":"lured-by-promises-of-huge-profits-in-ipo-raipur-businessman-cyber-cheated-of-rs-84-lakh-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: IPO में मोटे मुनाफे का झांसा, रायपुर के कारोबारी से 84 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: IPO में मोटे मुनाफे का झांसा, रायपुर के कारोबारी से 84 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज
Thu, 04 Jun 2026 04:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:24 PM IST
सार
रायपुर में शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक रिटर्न का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके निवेशक साथियों से 84 लाख 63 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक रिटर्न का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके निवेशक साथियों से 84 लाख 63 हजार रुपये हड़प लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, देवेंद्र नगर निवासी अविनाश लोखंडे शेयर बाजार से जुड़ा व्यवसाय संचालित करते हैं। वर्ष 2025 में कुछ लोगों ने व्हाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क किया और खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए शेयर ट्रेडिंग व आईपीओ में आकर्षक मुनाफे का भरोसा दिलाया।
विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने पहले एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर सामान्य निवेश करवाया। शुरुआती लेन-देन में लाभ का आभास कराकर उन्होंने पीड़ित का भरोसा हासिल किया। इसके बाद विशेष श्रेणी के आईपीओ कम कीमत पर उपलब्ध कराने का दावा करते हुए बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
पीड़ित के साथ उनके परिचित निवेशकों ने भी प्रस्ताव पर भरोसा कर विभिन्न बैंक खातों में करोड़ों के आईपीओ आवंटन का सपना लेकर लाखों रुपये जमा कर दिए। आरोपियों के निर्देश पर अलग-अलग खातों में कुल 84.63 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
रकम जमा होने के बाद न तो किसी निवेशक को आईपीओ आवंटित हुआ और न ही धनराशि वापस मिली। जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। जिस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश कराया जा रहा था, वह भी अचानक निष्क्रिय हो गया।
ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इसे सुनियोजित साइबर निवेश धोखाधड़ी माना जा रहा है।