फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   lovers climbing 80 feet high rock for their love

इश्क का इम्तेहान, प्यार के लिए चढ़े 80 फीट ऊंचा पहाड़

Fri, 14 Feb 2014 02:29 PM IST
Updated Fri, 14 Feb 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
lovers climbing 80 feet high rock for their love

80 फीट की पहाड़ी, ऊंचाई इतनी कि ऊपर देखने पर गर्दन दुख जाए। लेकिन लोग एक लंबी कतार में खड़े हैं और इस खड़ी पहाड़ी पर चढ़ने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वजह....!! दरअसल छत्तीसगढ़ के जशपुर के पास में रानीदह पहाड़ी है। यहां मान्यता है कि जो लोग इस पहाड़ी को चढ़ कर पूरा करते हैं उनकी प्यार की मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन


14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से पहले इस पहाड़ पर चढ़ने की होड़ मची थी। दोपहर से शाम हो गई लेकिन पहाड़ पर चढ़ने वाले आशिकों की गिनती खत्म नही हुई।

रानीदह...सुसाइड प्वाइंट

lovers climbing 80 feet high rock for their love

दिचस्प बात यह है कि एक तरफ सारे आशिक यहां आकर अपने प्यार की मन्नते मांगते हैं वहीं दूसरी ओर यही जगह सुसाइड प्वाइंट के रूप में जानी जाती है।

इस जगह के बारे में कहा जाता है कि ओड़िसा के राजा की एक बेटी थी शिरोमणी। राजा उसकी शादी करना चाहते थे लेकिन शिरोमणी ऐसा नहीं चाहती थी।

इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई और यहां झील में कूदकर जान देदी। इसके बाद उसके पांच भाई उसकी खोज में यहां आए तो शिरोमणी के श्राप से पत्थर बन गए। कहा जाता है कि उन्हीं भाइयों के नाम से इन पहाड़ियों का नाम पंच भैया पड़ा।

प्यार की मन्नतें

lovers climbing 80 feet high rock for their love

इस स्थल की ऐतिहासिक मान्यता है। और यहां सभी लोग ओड़िसा के उस राजा की कहानी को जानते हैं। लोग सालों से उस कहानी को सुनते आ रहे हैं।

यहां 80 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी है। यहां कई लोग आकर आत्महत्या भी कर लेते हैं। लेकिन हाल फिलहाल यहां कोई चेतावनी को बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

इतनी खतरनाक होने के बावजूद लोग यहां सैकड़ों की संख्या में आते हैं और अपने प्यार की मन्नते मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed