{"_id":"65f02e51e36f2127c406423f","slug":"lover-made-obscene-video-of-woman-viral-in-jagdalpur-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा प्यार: इश्क में पागल महिला ने व्हाट्सएप पर भेजी अपनी अश्लील वीडियो, प्रेमी ने की वायरल; टॉयलेट से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा प्यार: इश्क में पागल महिला ने व्हाट्सएप पर भेजी अपनी अश्लील वीडियो, प्रेमी ने की वायरल; टॉयलेट से भागा
Tue, 12 Mar 2024 04:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:03 PM IST
सार
जगदलपुर में एक शख्स ने महिला को प्यार में फंसाकर उससे अश्लील वीडियो मांगी। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के एक शख्स की रायपुर में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों फोन पर चैटिंग के साथ वीडियो कॉल भी करने लगे। प्यार इस कदर बढ़ गया कि शख्स ने महिला से उसकी अश्लील वीडियो मांग ली और प्यार में पागल महिला ने अपनी वीडियो बनाकर भेज दी। इसके बाद शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी महिला को लगी। इसके बाद महिला ने मामले की रायपुर के एक थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी शख्स टॉयलेट का बहाना कर घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह शख्स को पकड़ने रायपुर से एक टीम जगदलपुर पहुंची। सुबह 6 बजे शख्स घर से बाहर आया। पुलिस ने उसे मामले की जानकारी बताते हुए अपने साथ चलने की बात कही। इसके बाद आरोपी शख्स ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाते हुए फिर साथ चलने की बात कही। आरोपी के झांसे में पुलिस आ गई और घर के बाहर ही बैठ गई। घटना के तत्काल बाद आरोपी ने बिना समय गवाएं पीछे के रास्ते से भाग गया। आरोपी शख्स जब बाहर नहीं आया तो पुलिस शख्स को देखने अंदर गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर बात करने के साथ ही परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 509ख आईपीसी, 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, बस्तर एसपी सलभ सिन्हा का कहना है कि आरोपी को पकड़ने में रायपुर पुलिस के साथ ही जगदलपुर कोतवाली पुलिस भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन