फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Elections 2024 From Raigarh to Bastar see here who has been nominated by BJP on these five seats

Lok Sabha Elections 2024: रायगढ़ से लेकर बस्तर तक, यहां देखें इन पांच सीटों पर BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार

Sun, 03 Mar 2024 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़, बस्तर, जांजगीर चांपा, महासमुंद, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़, बस्तर, जांजगीर चांपा, महासमुंद, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9  सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 From Raigarh to Bastar see here who has been nominated by BJP on these five seats
राधेश्याम राठिया, भाजपा प्रत्याशी, रायगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। रायगढ़ से पार्टी ने राधेश्याम राठिया को मैदान में उतारा है। राठिया रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक स्थित छर्राटांगर में रहने वाले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में राधेश्याम राठिया भाजपा की टिकट में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। राधेश्याम राठिया घरघोड़ा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के साथ-साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं और आदिवासी इलाके में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा ने इस बार रायगढ़ लोकसभा सीट से फिर से नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले इस सीट से गोमती साय ने जीत दर्ज की थी और उनसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस बार भाजपा ने रायगढ़ जिले से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है चूंकि जशपुर जिले से इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गोमती साय पत्थलगांव से जीत कर विधानसभा में पहुंची हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को टिकट 

Lok Sabha Elections 2024 From Raigarh to Bastar see here who has been nominated by BJP on these five seats
रूप कुमारी चौधरी, प्रत्याशी, महासमुंद - फोटो : अमर उजाला

महासमुंद लोकसभा से रूपकुमारी चौधरी को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। रूप कुमारी चौधरी पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष हैं। लिस्ट में नाम आने के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बसना के शहीद वीर नारायण चौक में रूपकुमारी का भव्य स्वागत किया गया, आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। वहीं टिकट मिलने पर रूपकुमारी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि मोदी की गारन्टी में इस बार सीटें 400 के पार जाएगी। 

बस्तर से महेश कश्यप को टिकट 

Lok Sabha Elections 2024 From Raigarh to Bastar see here who has been nominated by BJP on these five seats
बस्तर में भाजपा प्रत्याशी, महेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने एक बार फिर से बड़े उलटफेर के साथ ही बस्तर में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के रूप में शहर से दूर कलचा में रहने वाले महेश कश्यप को अपना दावेदार बनाया है, अचानक से महेश कश्यप का नाम आते ही परिजनों से लेकर उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल देखा गया, नाम का ऐलान होने के बाद महेश कश्यप ने अपने आप को भाग्यशाली मानते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा जताया है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बखूबी निभाएंगे, साथ ही बस्तर के बदलते माहौल को भी सुधारने की कोशिश की जाएगी। बस्तर लोकसभा से भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद में दो दशक से राजनीति कर रहे महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है, महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाये जाने का मकसद साफ है कि इस बार लोकसभा का चुनाव हिंदुत्व और धर्मांतरण के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन

कांकेर लोकसभा सीट से भोजराम नाग प्रत्याशी

Lok Sabha Elections 2024 From Raigarh to Bastar see here who has been nominated by BJP on these five seats
कांकेर लोकसभा सीट से भोजराम नाग - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बस्तर की दोनों लोकसभा सीटों में हिंदुत्व के छवि वाले नेताओं पर अपना दाव खेला है, बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा सीट से भोजराम नाग को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। कांकेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भोजराज नाग अंतागढ़ के पूर्व विधायक रह चुके हैं और बस्तर में धर्मांतरण के विरोध में निकली गयी विशाल रैली और आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता भी रह चुके हैं। पेशे से किसान और सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में शुरुआत करने वाले भोजराज नाग को भाजपा ने टिकट दिया है, इससे पहले इस कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा से ही सांसद मोहन मंडावी थे, लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटते हुए भोजराज नाग को मौका दिया है। 

जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े को मिला टिकट  

Lok Sabha Elections 2024 From Raigarh to Bastar see here who has been nominated by BJP on these five seats
जांजगीर से कमलेश जांगडे - फोटो : अमर उजाला

जांजगीर चांपा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भी टीकट मिलने को लेकर नाम चल रहा था। जिसके बाद भाजपा में गुहाराम अजगल्ले को अपना उम्मीदवार बनया था। जिसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा 5 लाख 72 हजार 790 वोट मिला था वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 553 वोट मिला था। जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने 88255 वोट से जीत दर्ज की थी। पिछले 2019 चुनाव की स्थिति-2019 में भी टीका मिलने को लेकर नाम चल रहा था। जिसके बाद भाजपा में गुहाराम अजगल्ले को अपना उम्मीदवार बनया था  जिसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा 5 लाख 72 हजार790 वोट मिला था वही कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 553 वोट मिला था। जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने 88255 वोट से जीत दर्ज की थी।

11 लोकसभा सीटों पर जीत का टारगेट

बीजेपी हाईकमान ने इस बार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया है। सभी 11 सीटों को लेकर जातिगत, सामाजिक और भौगोलिक समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। 


 

लोकसभा चुनाव 2019 की स्थिति

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9  सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा से कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना महंत और बस्तर से मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाजी मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed