{"_id":"5cd12806bdec22070352a678","slug":"lok-sabha-election-2019-bhupesh-baghel-attack-on-narendra-modi-angry-on-power-cut-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी हार स्वीकार कर चुके हैं, भाजपा को नहीं मिलेंगी 150 से ज्यादा सीट: भूपेश बघेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी हार स्वीकार कर चुके हैं, भाजपा को नहीं मिलेंगी 150 से ज्यादा सीट: भूपेश बघेल
Tue, 07 May 2019 12:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। साथ में उन्होंने चुनाव के दौरान बिजली कटौती और चिप्स में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का एलान किया है। बघेल ने कहा, केंद्र में पीएम मोदी की भाषा बता रही है कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में यूपीए 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बना रही है और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा 150 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। वहीं भोपाल से दिग्विजय सिंह हर हाल में जीत रहे हैं। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए बघेल ने कहा कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बघेल ने कहा मोदी खुद स्वीकार कर चुके हैं कि वे 3-4 घंटे ही सो पाते हैं। और जो सो नहीं पाता निश्चित ही उनकी मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। उन्हें आराम की जरूरत है।
विज्ञापन
बघेल ने कहा कि राजीव पर टिप्पणी करने के लिए पीएम मोदी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी के मन में न देश प्रेम, न राष्ट्रप्रेम, न त्याग के प्रति सम्मान, उन्हें केवल कुर्सी प्रेम है। वो सत्ता पाने के लिए कितना नीचे गिर सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। पीएम मोदी को मानसिक इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान बिजली कटौती और चिप्स में गड़बड़ी को लेकर बघेल ने कहा, इस तरह के अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बघेल ने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार के षडयंत्र से इंकार नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रचार के लिए 15 दिनों के यूपी, झारखंड बिहार और एमपी के दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बघेल ने ये बात कही।