फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   loco staff demanded judicial inquiry from railway in bilaspur after death of loco pilot

Bilaspur : लोको स्टाफ ने रेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, न्यायिक जांच समेत की ये मांगें

Fri, 21 Apr 2023 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 05:18 PM IST
सार

सिंहपुर में एक रेल हादसे के दौरान लोको पायलट की मौत के बाद शुक्रवार को बिलासपुर में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अब स्टाफ दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
loco staff demanded judicial inquiry from railway in bilaspur after death of loco pilot
रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करता ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में शुक्रवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिंहपुर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद लोको रनिंग स्टाफ का आक्रोश बढ़ गया। लोको स्टाफ की मौत को लेकर रनिंग स्टाफ लड़ाई के लिए तैयार है। साथ ही रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ने लगाए रेल प्रशासन पर आरोप
इस मामले के सामने आने के बाद लोको स्टाफ का आरोप है कि रेल प्रशासन उनसे तय नियमों के विपरीत काम ले रहा है। रनिंग स्टाफ 9 घंटे की जगह 14-14 घंटे काम कर रहा है। जिससे रनिंग स्टाफ को आराम नहीं मिल रहा है। इसी वजह से हादसे हो रहे हैं। यही नहीं रनिंग स्टाफ को ड्यूटी चेंज, रेस्ट रूम, लॉन्ग हॉल प्रेशर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन ने इस हादसे को लेकर न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही सिस्टम को फैलियर बताते हुए दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed