फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Locked from outside, fire inside… elderly man kept screaming for help, died after being burnt alive in Raipur

रायपुर में रूम हीटर बना काल: बाहर से ताला, अंदर आग… मदद के लिए चिल्लाते रहा बुजुर्ग, जिंदा जलने से मौत

Sat, 17 Jan 2026 04:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 Jan 2026 04:47 PM IST
सार

राजधानी के अमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंद इलाके में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। बंद घर के भीतर आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Locked from outside, fire inside… elderly man kept screaming for help, died after being burnt alive in Raipur
बंद घर में फंसे बुजुर्ग की आग में जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के अमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंद इलाके में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। बंद घर के भीतर आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन बाहर से ताला लगे होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


मृतक की पहचान राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, जबकि बेटा रोज़ की तरह सुबह काम पर निकल गया था। जाते समय उसने घर को बाहर से ताला लगा दिया था। बुजुर्ग नीचे के कमरे में सो रहे थे, जहां रूम हीटर चालू होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह रूम हीटर को माना जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। अंदर से बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता और बंद ताले के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी और बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इस देरी को लेकर क्षेत्र में लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।


दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद घर के भीतर से बुजुर्ग का जला हुआ शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही अमानाका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह रूम हीटर मानी जा रही है, वहीं दमकल विभाग की प्रतिक्रिया समय को लेकर भी स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed