फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lockdown In Raipur: Full lockdown implemented again in Raipur, a period of 7 days starting from 9 pm on 21 September

रायपुर में फिर से लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन, 21 सितंबर की रात 9 बजे से शुरू होगी 7 दिनों की अवधि

Sat, 19 Sep 2020 03:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Sep 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Lockdown In Raipur: Full lockdown implemented again in Raipur, a period of 7 days starting from 9 pm on 21 September
Lockdown (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर 21 सितंबर से रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने पूरी राजधानी को पूर्ण कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान दिशानिर्देशों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। 

विज्ञापन


इस बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बताया गया है कि आज देर शाम तक लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी किया जाएगा। वहीं, इस दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों की अनुमति होगी, लेकिन इन्हें भी केवल निर्धारित समय तक खोला जाएगा। 
विज्ञापन



राजधानी में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इस कारण प्रशासन ने तय किया है कि एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाए। वहीं, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,842 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 17 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी में शनिवार को थोड़ी कमी आई। हालांकि आंकड़ा 90 हजार के पार ही है। शनिवार को 93,337 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 53 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 42 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।  

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 85,619 गई है। 


देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 53,08,015 हो गए हैं, जिनमें से 10,13,964 लोगों का उपचार चल रहा है और 42,08,432 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। शनिवार को देशभर में 95,880 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed