फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lockdown extended in Raipur district till 6 am of 31st May with conditions chhattisgarh

छत्तीसगढ़: रायपुर में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ शर्तों के साथ रहेगा जारी

Sat, 15 May 2021 01:18 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 15 May 2021 01:18 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
Lockdown extended in Raipur district till 6 am of 31st May with conditions chhattisgarh
लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी संपूर्ण लॉकडाउन की सलाह देते रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इसका फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया। राज्य अपने यहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लगाने लगे।

विज्ञापन


इधर छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपने यहां लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर में, प्रशासन ने 31 मई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि ये लॉकडाउन कुछ शर्तों के साथ बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

 
इस बार लॉकडाउन में मिली छूट की बात करें तो इस बार मोहल्लों और कॉलोनियों की किराना दुकानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें, सराफा और कपड़ा बाजार को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति मिली है। वहीं होम डिलिवरी भी आगे चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर के जिलाधिकारी डॉ. एस भारतीदासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने 31 मई सुबह छह बजे तक रायपुर को संपूर्ण कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस दौरान रायपुर के सभी सरकारी कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। वहीं आम जनता के लिए अति आवश्यक कार्य भी होंगे। 


इसके अलावा सभी सुपर मार्केट, सब्जी बाजार, मॉल, स्पा, जिम, स्विमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा, मैरिज हॉल, सैलून सेंटर आदि बंद रहेंगे। वहीं अगर फल, सब्जी या खाने के सामान की होम डिलिवरी करवानी है तो इसके लिए शाम छह बजे तक की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed