फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Local unemployed should get priority in recruitments done from DMF fund in Bijapur

CG: DMF मद से होने वाली भर्तियों में स्थानीय बेरोजगारों मिले प्राथमिकता, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मांग

Thu, 06 Mar 2025 06:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीजापुर में कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्थानीय लोगों की भर्ती की जाए।

विज्ञापन
Local unemployed should get priority in recruitments done from DMF fund in Bijapur
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कलेक्टर सांबित मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाती है तो बीजापुर जिले के स्थानीय योग्यताधारी बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग की। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व जिला चिकित्सालय में कार्यरत लगभग दस स्टॉफ नर्सों को बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा समाप्त कर उनके स्थान पर एनएचएम की भर्ती में से प्रतीक्षा सूची से बाहरी जिले के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 नर्सों की सीधे डीएमएफ मद से भर्ती कर ली गई, जिसका कि एनएचएम की भर्ती नियमावली में जिक्र भी नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


बीजापुर के पड़ोसी जिला दंतेवाड़ा में भी जिले के कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत डीएमएफ मद से की गई भर्ती प्रक्रिया में केवल दंतेवाड़ा जिले की ही स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। दंतेवाडा जिले की तर्ज पर बीजापुर जिले में भी स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत होने वाली तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में जिले के स्थानीय योग्यताधारी बेरोजगारों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती करने की माँग संघ द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित, स्टॉफ नर्स प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजेश गावड़ी, मुकेश पटेल, पी शरद, राजेश यालम, शरण कोड़े, प्रभा कावटी व ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed