फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Liquor employees warned of closing all liquor shops if action is not taken against accused in Mungeli

Mungeli: आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो बंद रहेंगी शराब की दुकानें, नाराज कर्मचारियों ने दी चेतावनी

Thu, 23 Nov 2023 08:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

मुंगेली में शराब दुकान कर्मचारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधिक्षक व कलेक्टर के नाम सहायक आयुक्त आबकारी को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Liquor employees warned of closing all liquor shops if action is not taken against accused in Mungeli
शराब कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली में शराब दुकान कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ था। घटना के चार-पांच दिन बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कर्मचारियों ने पुलिस अधिक्षक व कलेक्टर के नाम सहायक आयुक्त आबकारी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जिले की समस्त शराब दुकान बंद करने दी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सुपरवाइजर परमेश्वर धिरही ने बताया कि 18 नवंबर को रात्रि 10 बजे देशी, विदेशी मदिरा दुकान दाऊपारा के कर्मचारी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी दाऊपारा सतनाम भवन के पास पहले से घात लगाकर बैठे 15-20 लोगो ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर लाठी, रॉड, ईंट पत्थर से लेस थे। हमले में तीन सेल्समेन मेशराम खुटे, सीतेश कुर्रे व दीपक परिहार लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने जातिगत गाली देते हुए मारपीट की। 
विज्ञापन


घायलों को छह से 14 टांके सिर पर लगे हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस द्वारा सामान्य धाराओं पर ही अपराध दर्ज किया गया है, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। ज्ञापन के माध्यम से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कि गई है। कार्रवाई नहीं होने पर जिले के समस्त मदिरा दुकान को बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिले में कार्यरत देशी/विदेशी/कंपोजिट मदिरा दुकानों के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed