{"_id":"66c89c4ae88c28f4160bd314","slug":"light-metro-train-will-run-in-raipur-mou-between-moscow-raipur-municipal-corporation-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में दौड़ेगी लाइट मेट्रो ट्रेन: मास्को-रायपुर नगर निगम के बीच MoU, एजाज बोले- जल्द आएंगे विदेशी तकनीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में दौड़ेगी लाइट मेट्रो ट्रेन: मास्को-रायपुर नगर निगम के बीच MoU, एजाज बोले- जल्द आएंगे विदेशी तकनीशियन
Fri, 23 Aug 2024 08:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने वाली है। महापौर एजाज ढेबर ने एमओयू के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करीब माहभर में विदेशी तकनीशियन रायपुर सर्वे के लिए आएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने वाली है। महापौर एजाज ढेबर ने एमओयू के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करीब माहभर में विदेशी तकनीशियन रायपुर सर्वे के लिए आएंगे। मास्को के साथ यह प्रोजेक्ट पीपीमोड़ पर किया जाएगा। तकनीकी टीम के सदस्य यहां सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बता दें कि मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ रायपुर नगर निगम का एमओयू हुआ है। रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल होने रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर इन दिनों वहां गए हैं। इस बीच कार्यक्रम के दौरान मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ यह ज्वाइंट वेंचर एमओयू किया गया है।
राजधानी में लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव 2024-25 के बजट में भी शामिल किया गया था। बजट के अनुसार करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पीपी मोड पर कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, नवा रायपुर, रायपुर, भिलाई सहित दुर्ग को जोड़ते हुए ट्रेन चल सकती है।