{"_id":"66a35d5a0ec0f45f0f09605e","slug":"life-disrupted-due-to-continuous-rain-10-year-old-child-died-due-to-roof-collapse-in-kondagaon-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, छत गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, छत गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मातम
Fri, 26 Jul 2024 01:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:55 PM IST
सार
कोण्डागांव जिले में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा रखा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच प्राकृतिक आपदा के कारण एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
विज्ञापन
छत गिरने से बच्चे की मौत
- फोटो : छत गिरने से बच्चे की मौत
विस्तार
कोण्डागांव जिले में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा रखा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच प्राकृतिक आपदा के कारण एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली कोण्डागांव के तहत आने वाले पलारी गांव के नानीपदर में आज सुबह एक 10 वर्षीय मासूम बच्चा टॉयलेट करते समय मलबे में दब गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण टॉयलेट की छत और सैप्टिक टैंक की दीवार गिर गई। इस हादसे में बालक आकाश मंडावी, पिता सुरजू मंडावी, मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस हादसे से बेहद दुखी है।
विज्ञापन
प्रशासन ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में सावधानी बरतें और टूटे-फूटे मकानों या ढांचों के पास न जाएं। प्रशासन ने इस आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन